{"_id":"af09fbeba3e8d6df9783854185e15e07","slug":"hagupit-storm-in-philippines-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉगूपिट तूफान ने दी दस्तक, हजारों फंसे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
हॉगूपिट तूफान ने दी दस्तक, हजारों फंसे
Updated Sun, 07 Dec 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान हॉगूपिट देश पूर्वी कस्बे डोलोरेस पहुंच गया। तूफान के कारण वहां बिजली सप्लाई प्रभावित हुई और कई जगह पेड गिर गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
तूफान को देखते हुए फिलीपींस में तटीय इलाकों से करीब पांच लाख लोगों को हटाया गया है। ये तूफान ताकलोबन शहर की ओर बढ रहा है जहां पिछले साल हुए तूफान से हजारों लोग मारे गए थे। ये थोडा कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन हवा अब भी 195 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
विज्ञापन
फिलीपींस एयरलाइंस और सीबू पेसिफिक ने शुक्रवार और शनिवार को 150 से ज्यादा उडानें रद्द कर दी जिस कारण हजारों यात्री फंस गए हैं। समुद्री रास्ते के जरिए आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बीबीसी संवाददाता जॉनथन हेड ने कहा है कि फिलीपींस में शांतिकाल के समय में लोगों को हटाने के ये सबसे बडे अभियानों में से एक है। संवाददाता के मुताबिक लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों पर ले जाया गया है या फिर ज्यादा मजबूत इमारतों में जैसे स्टेडियम या चर्च।
हालांकि ये कहना मुश्किल है कि सबसे अधिक प्रभावित इलाके कौन से होंगे क्योंकि तूफानों की तीव्रता और दिशा बदलती रहती है।