{"_id":"5930ecf94f1c1b5365bdb81d","slug":"gunman-attacked-on-philippines-manila-casino-and-killed-around-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसिनो में फायरिंग से 34 की मौत, चोरी करने आया था हमलावर, खुद को उड़ाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कैसिनो में फायरिंग से 34 की मौत, चोरी करने आया था हमलावर, खुद को उड़ाया
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस के एक होटल के कैसिनो में गनमेन की सनक ने 34 लोगों की जान ले ली है। ये घटना मनीला कसिनो में हुई है, जहां गनमेन ने पहुंच कर फायरिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गनमेन वहां चोरी करने के मकसद से आया था, लेकिन उसके गोली चला देने की वजह से कैसिनो में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि वारदात को अंजाम देने वाले गनमेन ने खुद को होटल के कमरे में उड़ा लिया। फिलीपींस की पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं है, जो नकाबपोश यहां हमला करने आया था, वो कसिनो से ग्रीन चीप चुराने के मकसद से आया था।
विज्ञापन
इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कैसिनो के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन