फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Guerrilla actions and arrests in belgium for brussels attack

बेल्जियम ने तेज की छापेमार कार्रवाइयां और गिरफ्तारियां

Sat, 26 Mar 2016 09:53 PM IST
एजेंसी/ ब्रसेल्स
एजेंसी/ ब्रसेल्स Updated Sat, 26 Mar 2016 09:53 PM IST
सार

  • पेरिस हमलों से तार जुड़े होने और फ्रांस में नए आतंकी हमले की जानकारी
  • सरकार की आलोचना, तुर्की से निर्वासित आतंकियों के मामले में हुई चूक

विज्ञापन
Guerrilla actions and arrests in belgium for brussels attack
- फोटो : Reuters

विस्तार

बेल्जियम में हुए अब तक के सबसे भयावह आतंकी हमले के नवंबर में पेरिस में हुए हमलों से तार जुड़ने और फ्रांस में एक नये आतंकी हमले की तैयारी की जानकारी के बाद बेल्जियम पुलिस ने छापेमारी और गिरफ्तारियों को ज्यादा तेज कर दिया है। 
विज्ञापन

इससे पहले सरकार की लगातार आलोचना के बीच दो मंत्रियों ने बैकफुट पर आते हुए कहा है कि उन्होंने हमले रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया। वहीं, कई लोगों का मानना है कि सीरिया में आईएस में शामिल होने गये बेल्जियम के युवाओं को रोकने के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। दावा किया जा रहा है कि जब वे सीरिया से लौटे तो पहले की अपेक्षा ज्यादा कट्टर हो चुके थे और इन्हीं युवाओं ने ब्रसेल्स हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दैनिक अखबार ला सॉइर के संपादकीय में क्रिस्टोफी बर्टी ने लिखा है, ‘हमले, दर्जनों की मौत, सैकड़ों घायल, आंसू, छापेमारी, एक राजनीतिक संकट, राजधानी में घेरेबंदी और भगोड़े अभी भी पकड़ से बाहर, वहीं पेरिस के प्रमुख संदिग्ध सालेह अब्देसलाम ने कैद के दौरान कुछ भी नहीं बताया।’ बर्टी ने कहा, ‘देश को पीछे धकेलने वाला दु:स्वप्न जारी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, शुक्रवार को पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के बारे में फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि वे नए हमले की तैयारी में थे। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि पेरिस और ब्रसेल्स हमले के लिए जिम्मेदार एक जिहादी समूह को ‘नष्ट’ कर दिया गया है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है और सभी को चौकस रहना चाहिए।


गौरतलब है कि तुर्की ने कहा था कि बेल्जियम हमले में शामिल एक आतंकी इब्राहिम अल बकरावी को उसने गिरफ्तार कर निर्वासित किया था, लेकिन बेल्जियम ने ‘विदेशी आतंकी लड़ाके’ से संबंधित उसकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। बेल्जियम सरकार की इस ‘गलती’ को स्वीकार करते हुए उसके दो मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की थी। इब्राहिम और उसके भाई खालिद ने ब्रसेल्स मेट्रो पर हमला किया था। ये दोनों अमेरिका की वांछित आतंकियों की सूची में शामिल थे। इब्राहिम नवंबर के पेरिस हमलों के पहले से इस सूची में शामिल था, जबकि खालिद का नाम हाल ही में जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed