फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Grenade attack kills 11 members of Afghan family

अफगानिस्तान में ग्रेनेड हमले में एक ही परिवार के 11 की मौत

Tue, 21 Feb 2017 03:16 AM IST
एजेंसी/ जलालाबाद
एजेंसी/ जलालाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
Grenade attack kills 11 members of Afghan family
सांकेतिक चित्र

अफगानिस्तान के जलालाबाद में एक घर पर ग्रेनेड हमले में महिलाओं एवं बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता सरहदी ज्वाक ने सोमवार को बताया कि इस हमले में तीन अन्य लोग जख्मी भी हो गए। 

विज्ञापन


ज्वाक ने बताया कि अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि प्रांत के बाद पाख जिले में यह हमला हुआ जिसमें रिहाइशी इलाके में दो ग्रेनेड फेंके गए। सभी प्रभावित लोग आम नागरिक थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल लतीफ कयूमी ने बताया कि नजदीकी प्रांत नंगरहार में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हुई। अफगानिस्तान में जारी संघर्ष की आम नागरिकों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2009 के बाद सर्वाधिक आम नागरिक पिछले साल मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed