{"_id":"572183fc4f1c1b703fa9181d","slug":"greenest-dog-tabbi-is-no-more-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे सफाई पसंद कुत्ते टब्बी की मौत, दिनभर जमा करता था बोतलें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दुनिया के सबसे सफाई पसंद कुत्ते टब्बी की मौत, दिनभर जमा करता था बोतलें
एजेंसी/लंदन
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
दुनिया का सबसे सफाई पसंद कुत्ता टब्बी बोतलें जमा करते हुए
- फोटो : गिनीज बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे सफाई पसंद कुत्ते टब्बी की मंगलवार को ब्रिटेन के टोरफीन में मौत हो गई। 13 साल के टब्बी का नाम 26 हजार बोतलें रिसाइकलिंग के लिए जमा करने के लिए 2011 में गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। लेब्राडोर नस्ल के टब्बी को गिनीज बुक की ओर से दुनिया के सबसे सफाई पसंद (ग्रीनेस्ट डॉग) कुत्ते का खिताब दिया गया था।
विज्ञापन
वह रोजाना घर से बाहर निकलता था और प्लास्टिक की बोतलें मुंह में दबाकर तोड़ देता था। फिर वह बोतलों को अपनी मालिक सैंड्रा गिलमोर के पास ले आता था, ताकि इन बोतलों की रिसाइकलिंग हो सके। सैंड्रा मानती हैं कि टब्बी ने अपने जीवन में 50 हजार से ज्यादा बोतलें जमा की थीं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर कुत्ते बॉल से खेलते हैं, लेकिन टब्बी फेंकी गई बोतलें जमा करना पसंद करता था।
विज्ञापन
टोरफीन काउंसिल के वेस्ट एंड रिसाइकलिंग मैनेजर साइनन एडवार्ड्स ने कहा कि टब्बी ने टोरफीन के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में बहुत मदद की। वह अनोखा कुत्ता था। गिनीज बुक के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक अनोखा रिकॉर्ड था, हमें टब्बी की उपलब्धियों को सराहने का सम्मान हासिल हुआ।
विज्ञापन