फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   greece banks to remain close

ग्रीस के बैंकों पर ताले, ताकि लोग न निकालें पैसे

Mon, 29 Jun 2015 08:53 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
greece banks to remain close

ग्रीस के प्रधानमन्त्री एलिक्सिस त्सिप्रास ने सोमवार को सभी बैंकों को बंद रखने को कहा है। इसके साथ ही एटीमएम मशीनों से पैसा निकालने निकालने पर भी पाबंदियां लगा दी गईं हैं। सरकार का कहना है कि हफ्ते भर तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन


इस दौरान खाता धारकों को दिन में 60 यूरो से ज़्यादा निकालने की अनुमति नहीं होगी। लोग बिना पूर्व अनुमति के अपने पैसे को देश के बाहर भी नहीं भेज सकेंगे। उधर यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने ग्रीस की बैंकिंग प्रणाली के लिए और आपात सहायता नहीं देने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन


ग्रीस और यूरोज़ोन के बीच बातचीत के विफल हो जाने के बाद ईसीबी ने यह फैसला लिया था। बीबीसी के आर्थिक मामलों के संवाददाता ऐन्ड्रू वॉकर के अनुसार ग्रीस के प्रधानमन्त्री एलिक्सिस त्सिप्रास कम ही रास्ते बचे थे। ईसीबी की घोषणा ने ग्रीस के बैंकों के ऊपर दबाव और बढ़ा दिया है। ग्रीस के बैंक जो पहले से ही केंद्रीय बैंक के ऊपर निर्भर थे उनके दरवाज़ों पर पैसा निकालने वाले चिंतित ग्राहकों की कतारें लग गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या डर है लोगों को

greece banks to remain close

ग्रीस के लोगों को डर है कि उन्हें उनके ही पैसे निकालने से रोक दिया जाएगा या फिर उनके उनकी यूरो मुद्रा को ग्रीक की करंसी ड्राक्मा में तब्दील दिया जाएगा जिसकी की कोई कीमत नहीं होगी।

ईसीबी इतना सख़्त कदम उठाने के लिए इसलिए मजबूर हुई क्योंकि ग्रीस और यूरोज़ोन के दूसरे देशों बातचीत शुक्रवार को विफल हो गई थी। ग्रीस को मंगलवार तक एक बड़ा भुगतान करना है और भुगतान की अवधि समाप्त होने पर ग्रीस दिवालिया होने के करीब है।

एलिक्सिस त्सिप्रास दरअसल यूरोप के बाकी देशों से ग्रीस में जनमत संग्रह के परिणाम आने तक रुकने के लिए कह रहा है जिसके लिए यूरोप के देश राज़ी नहीं हैं।

त्सिप्रास ने यूरोज़ोन के अन्य देशों की कड़ी निंदा की है। देश के प्रधानमंत्री त्सिप्रास ने टीवी पर भाषण में जनता को शांति बनाए रखने को कहा और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके पैसे, वेतन और पेंशन सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed