फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw

लकड़ी काटते समय कटा सिर, तो खुद का कटा सिर लेकर पहुंचा अस्पताल

Wed, 01 Jun 2016 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
सर्जरी के बाद सिंगलटन - फोटो : supplied

यह किसी साइंस फिक्शन मूवी का सीन नही बल्कि हकीकत है। एक 68 साल के बूढ़े व्यक्ति का चेहरा आरा मशीन से दो भागों में कट गया जिसके बाद उस व्यक्ति ने हिम्मत न हारते हुए खुद ही चेहरे को बांध कर अस्पताल गया। सर्जरी के बाद अस्पताल द्वारा जारी किए गए फोटों में दिख रहा है कि कैसे 68 साल का बिल सिंगलटन मरते-मरते बचा।

विज्ञापन


घटना आरा मशीन से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। घटना मेलबर्ने पश्चिम में बल्लाराट की है। पहली फोटो में दिख रहा है कि सिंगलटन का चेहरा किस तरह से और कहां-कहां से कटा था। उसके चेहरे पर टांके लगे हुए हैं। गर्दन से लेकर मुंह के जबड़े तक कटा हुआ है।

विज्ञापन

एक्स-रे में दिख रहा है कि मशीन से कटने पर पूरा जबड़ा दो भागों में बंट गया है

Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
सिंगलटन का एक्स-रे - फोटो : royal Melbourne hospital

हेराल्ड सन के मुताबिक 68 साल के इस व्यक्ति के सिर के एक्स-रे में दिख रहा है कि मशीन से कटने पर बहुत बड़ा छेद हो गया है, दांत को काटते हुए मशीन सिर के ऊपर निकल गई जिससे पूरा चेहरा लगभग दो भागों में हो गया। 

मशीन से ध्यान हटने पर हुई यह जानलेवा घटना

Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
इसी मशीन से कटे हैं सिंगलटन - फोटो : seven news
सिंगलटन 6 मई को अपनी प्रॉपर्टी पर लकड़ी काट रहा था जब एक बड़े पेड़ की लकड़ी काटने को आरा मशीन लगाई लेकिन उनका ध्यान मशीन पर नहीं गया जिसके बाद मशीन उनके चेहरे को काटते हुए बाहर निकल गई।
विज्ञापन

सब कुछ याद है सिंगलटन को

Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
बिल सिंगलटन - फोटो : seven news

चैनल 7 को सिंगलटन ने बताया- मैंने महसूस किया और सुना भी कि कैसे ब्लेड मेरे नीचे के जबड़े को काटते हुए निकल गया। वो कटने के बाद खुद अपनी कार तक चलकर गया और खुद ही चलाकर अस्पताल तक ले गया सिंगलटन ने बताया कि वो एंबुलेंस को फोन नहीं कर सकते थे क्योंकि उसकी जीभ दो भागों में कट चुकी थी।

हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया

Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
एंबूलेंस - फोटो : wikimedia commons

एक अखबार को सिंगलटन ने बताया ‌कि मैं आधे रास्ते से भी पीछे था कि मेरी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा, मुझे चक्कर आने लगा। सिंगलटन को गंभीर हालत में देख उन्हें उनके नजदीकी अस्पताल से रॉयल मेलबर्न अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

ठीक होकर फिर चलाउंगा आरा मशीन

Grandfather, 68, who cut his face off with a chainsaw
रायल मेलबर्न अस्पताल - फोटो : aapimage

68 साल के सिंगलटन ने बताया कि मैंने अपनी हिम्मत नहीं हारी मैं लगभग मर चुका था लेकिन फिर खुद को हिम्मत दी और अस्पताल पहुंचने के बाद खुद ही गाढ़ी पार्क की। सर्जन प्रोफेसर नास्त्री ने 3एडब्ल्यू मोर्निंग को बताया कि - वो देखने से ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने गोली मारी हो।

जब एक आरा मशीन किसी चाज को पकड़ लेती है तो वो अंदर घुसती चली जाती है। इसका इलाज करना बंदूक की गोली लगे का इलाज करने से भिन्न है। सिंगलटन की हिम्मत की दात देनी होगी, वो रिकवर कर रहे हैं और घर आ गए हैं लेकिन उनका कहना है कि वो भविष्य में आरा मशीन का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed