फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Govt forces call ceasefire in Yemen

यमन में विद्रोहियों पर थमेगी बमबारी

Sun, 26 Jul 2015 11:47 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
Govt forces call ceasefire in Yemen

यमन में आम नागरिकों को पांच दिनों तक राहत मिलने जा रही है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन में विद्रोहियों पर बमबारी पांच दिन के लिए रोक देगा।

विज्ञापन


सऊदी अरब की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, संघर्ष विराम रविवार आधी रात से प्रभावी होगा। लेकिन गठबंधन बल का कहना है कि संघर्ष विराम के दौरान हूथी विद्रोहियों की 'सैन्य हरक़त' होने पर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


संघर्ष विराम की ये घोषणा ताइज़ सूबे में हवाई हमलों के बाद हुई है जहां आम लोगों समेत 120 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। सऊदी अरब का कहना है कि विद्रोही हवाई हमलों से बचने के लिए रिहाइशी इलाकों में पनाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Govt forces call ceasefire in Yemen

लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि आबादी वाले इलाकों में बमबारी करना अंतरराष्ट्रीय कानून के ख़िलाफ़ है।

ये अप्रत्याशित संघर्ष विराम तब हुआ जब यमन के राष्ट्रपति मंसूर हादी ने सऊदी अरब के शाह सलमान से इसके लिए आग्रह किया। इस महीने की शुरुआत में भी संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में एक हफ्ते का संघर्ष विराम हुआ था जो विफल हो गया था।

यमन में लड़ाई के दौरान कम से कम 1693 नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 4000 अन्य घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ज्यादातर नुकसान हवाई हमलों की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed