फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Government of Malaysia is in under question after publishing rooster controversial advertisement

मुर्गे को भौंकता हुआ दिखाकर फंसी मलेशियाई सरकार

Mon, 19 Feb 2018 03:50 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 19 Feb 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Government of Malaysia is in under question after publishing rooster controversial advertisement
मलेशिया में छपा विवादित विज्ञापन - फोटो : BBC

मलेशिया की सरकार एक विज्ञापन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है।

विज्ञापन


सरकार ने लूनर न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए पूरे पन्ने का विज्ञापन दिया था, जिसमें मुर्गे को भौंकते हुए दिखाया गया था।

दरअसल चीनी राशि चक्र में 12 सालों का एक चक्र माना जाता है और हर साल को एक जानवर से दर्शाया जाता है। इस हिसाब से रूस्टर ईयर (मुर्गे का साल) हाल ही में ख़त्म हुआ है और डॉग ईयर (कुत्ते के वर्ष) की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय ने इस विज्ञापन के माध्यम से लोगों को 'डॉग ईयर' की शुभकामनाएं दी थीं। मगर इसमें मुर्गे को चीनी भाषा में कुत्ते की आवाज़ में भौंकते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने इसे 'तकनीकी त्रुटि' बताते हुए खेद प्रकट किया है।

सांस्कृतिक पेचीदगी यह है कि मलेशिया में कुछ मुस्लिम मानते हैं कि कुत्ते गंदे जानवार होते हैं।

इसी सप्ताह रॉयटर्स ने खबर दी थी कि मलेशिया के व्यापारिक संस्थान कुत्तों से जुड़े प्रतीकों को इस्तेमाल करने से बच रहे हैं ताकि बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी नाराज न हो जाए। देश की एक चौथाई आबादी चीनी नस्ल के लोगों की है।

ऐसे में बहुत से लोग मान रहे हैं कि चीनी भाषा के अखबार में प्रकाशित इस विज्ञापन में कुत्ते की तस्वीर इस्तेमाल करने से बचने की कोशिश की गई थी, भले ही इसका कोई मतलब न निकले।

बहुत से लोगों ने फेसबुक पर इस विज्ञापन को 'सरासर बेवकूफी' करार दिया तो कुछ ने 'राष्ट्रीय शर्म' बताया।





अंग्रेजी भाषा के अखबार 'द स्टार' ने मलेशियाई-चीनी एसोसिएशन के धार्मिक सद्भावना ब्यूरो के प्रमुख का बयान छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ लोग छोटी-छोटी गलतियों से 'चीनियों को नाराज' करने की कोशिश कर रहे हैं।

दातुक सेरी ती लियान ने अखबार से कहा, "खेद प्रकट किए जाने के बाद इस गलती को भुला दिया गया है। चीनी समुदाय में खास नाराजगी नहीं देखी गई क्योंकि चीनी व्यावहारिक और शांत होते हैं।"

उन्होंने विपक्षी पार्टी डीएपी पर 'नफरत, आक्रोश और गुस्से' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed