{"_id":"5a2e0bf44f1c1b72548c27c9","slug":"google-doodle-for-max-born-nobel-prize-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने नोबल पुस्कार विजेता मैक्स बोर्न को किया याद, बनाया यह डूडल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
गूगल ने नोबल पुस्कार विजेता मैक्स बोर्न को किया याद, बनाया यह डूडल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Max Born
गूगल ने आज नोबल प्राइज विनर मैक्स बोर्न पर डूडल बनाकर उनकी 135वीं जयंती पर उनको याद किया है। बोर्न ने Quantum Mechanics की थ्योरी को विकसित करने में योगदान दिया था। Quantum Mechanics भौतिकी विज्ञान का हिस्सा होती है। इसकी मदद से किसी छोटी चीज का अध्यन आसान हो गया। इस थ्योरी से ऊर्जा के छोटे अणुओं का अध्यन किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान
Quantum Mechanics के लिए उन्होंने जो नियम बनाया था उसका नाम 'बोर्न का नियम' रखा गया था, इसमें तरंगों के कणों का पता लगाया जा सकता था, बोर्न से इस काम के लिए गणित की प्रोबेबिलिटी थ्योरी की मदद ली थी।
विज्ञापन
बोर्न का जन्म 11 दिसंबर 1882 को पोलैंड में हुआ था, पांच जनवरी 1970 को जर्मनी में उनका निधन हो गया था। कहा जाता है कि बोर्न पढ़ाई में शुरुआत से ही अच्छे थे। नाजी संघर्ष के बीच उन्हें इंग्लैंड आना पड़ा था, वहां पहले उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाया फिर बाद में वह एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन गए। वहां उन्होंने लगभग दो दशक तक पढ़ाया था।
विज्ञापन