{"_id":"b960c432-429b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"good-news-from-china-for-global-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आई खुशखबरी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन से आई खुशखबरी
Updated Mon, 10 Dec 2012 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सरकार द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकडों के अनुसार चीन में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा व्यापार दोनों में ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नेशनल स्टैटिस्टिक ब्यूरो के आंकडों के अनुसार नवंबर के दौरान चीन में औद्योगिक उत्पादन दर में 10 प्रतिशत दर की बढ़ोतरी हुई है।
ये मार्च के बाद से सबसे ज्यादा उत्पादन दर है और उम्मीद से कहीं ज्यादा भी।
इसी समय के दौरान चीन में खुदरा बिक्री भी 14.9 यानी लगभग 15 प्रतिशत बढ़ी। खुदरा बिक्री की ये बढ़ोतरी पिछले आठ महीनों में सबसे अच्छी रही।
चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा पिछले महीने सत्ता परिवर्तन किए जाने के बाद पहली बार ये आंकडे़ आए हैं।
ये आंकड़े ना सिर्फ चीन के लिए बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है।
चीन के उत्पादन आंकडों में बढ़ोतरी का मतलब है कि विश्व भर में चीन के उत्पादों की मांग बढ़ रही है।
सितंबर से पहले तक चीन की आर्थिक विकास दर लगातार कम हो रही थी। इसका प्रमुख कारण था घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी होना।
अक्टूबर से दिसंबर तक की मौजूदा तिमाही के नतीजे नए साल में पेश किए जाएंगे।
जुलाई से सितंबर तक की तिमाही मे चीन की विकास दर 7.4 प्रतिशत रही थी जो उससे पहले की तिमाही से कम थी।
वर्ष 2011 के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
अन्य आंकडे़ दिखाते हैं कि चीन में महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर में महंगाई दर 2.7 प्रतिशत रही जो नवंबर में बढ़कर तीन प्रतिशत हो गई।