{"_id":"5bfe415bbdec2241505b9466","slug":"giving-birth-to-girls-after-changes-in-genes-process-stopped-due-to-conflict-scientist","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीन में बदलाव : दुनियाभर से विरोध होने के बाद चीनी वैज्ञानिक ने प्रयोग पर लगाई रोक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जीन में बदलाव : दुनियाभर से विरोध होने के बाद चीनी वैज्ञानिक ने प्रयोग पर लगाई रोक
भाषा, हांगकांग
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
चीनी वैज्ञानिक हे जियानकुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने के दुनिया के पहले मामले का दावा करने वाले चीनी वैज्ञानिक ने बुधवार को कहा कि इस अत्यंत विवादास्पद प्रक्रिया को लेकर दुनियाभर में नाराजगी सामने आने के बाद इस प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है।
विज्ञापन
हे जियानकुई ने हांगकांग में खचाखच भरी एक मेडिकल कान्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता के यहां जन्मीं दो बच्चियों के डीएनए में बदलाव किया। इस प्रयोग में कुल आठ दंपतियों ने स्वेच्छा से भाग लिया था जिनमें एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता और एचआईवी-निगेटिव माताएं शामिल थीं।
विज्ञापन
हे ने कहा, ‘मुझे इस बात के लिए खेद जताना चाहिए कि अनपेक्षित रूप से परिणाम लीक हो गये।’ उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात की वजह से क्लीनिकल ट्रायल रोक दिया गया।’
विज्ञापन