फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   give divorce and save tax

तलाक दो और टैक्स बचाओ

Thu, 07 Mar 2013 03:33 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 07 Mar 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
give divorce and save tax

चीन में एक नए क़ानून के तहत अगर आप अपनी संपत्ति पर लगने वाले टैक्स को बचाना चाहते हैं तो आप अपने साथी को तलाक़ दे दें।

विज्ञापन


नए क़ानून की एक कथित ख़ामी का फ़ायदा उठाने के लिए सरकार के शादी पंजीकरण दफ़्तर में चीनी जोड़े तलाक़ लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए देखे जा सकते हैं। हाल ही में तलाक़ लेकर अपने पति से अलग होने वाली एक महिला ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि अब वो अपनी संपत्ति बेचने जा रही है।

चीन की केंद्र सरकार ने घरों की क़ीमत कम करने के उद्देश्य से पिछले शुक्रवार को कुछ नए नियम लागू करने की घोषणा की। नए नियम के अनुसार रिहायशी मकान बेच कर होने वाले लाभ पर 20 फ़ीसदी टैक्स देना होगा, लेकिन नए नियम के एक प्रावधान का इस्तेमाल करके टैक्स देने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


तलाक़ में इज़ाफ़ा
इसके तहत अगर किसी दंपत्ति के पास दो संपत्ति हैं और वो तलाक़ लेकर एक-एक संपत्ति अपने नाम कर लेते हैं तो उसको बेचने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और वे जोड़े दोबारा शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र शंघाई डेली के अनुसार टैक्स बचाने के लिए तलाक़ लेने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। शादी पंजीकरण दफ़्तर के एक अधिकारी के हवाले से समाचार पत्र ने लिखा है, ''उस महिला ने मुझसे कहा कि संपत्ति बेचने से होने वाले लाभ पर लगने वाले टैक्स को बचाने के लिए मैंने तलाक़ लेने का फ़ैसला किया है। मैं उससे कुछ नही कह सका।''

उसी अख़बार ने एक दूसरे पंजीकरण अधिकारी के हवाले से कहा है कि नए नियम के बाद तलाक़ लेने वालों की संख्या में दोगुना इज़ाफ़ा हो गया है। शंघाई में सिविल मामलों के कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि टैक्स बचाने के नए नियम के कारण तलाक़ की संख्या में काफ़ी बढ़ोत्तरी हो गई है लेकिन उन्होंने पूरे शहर के बारे में कोई आंकड़ा देने से इनकार कर दिया।

समाचार पत्र शंघाई डेली के अनुसार आधिकारिक तौर पर दंपत्ति यही कह रहें हैं कि एक दूसरे के प्रति प्रेम में कमी के कारण वो अलग हो रहे हैं। चीन में तलाक़ के मामले की देखरेख सरकारी कार्यालय करते हैं और अदालत का इसमें कोई दख़ल नही होता है। अगर पति-पत्नी चाहें तो स्वेच्छा से बड़ी आसानी से तलाक़ हो जाता है।


लेकिन सिविल कार्यालय के एक अधिकारी ने महिलाओं को सचेत रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ पुरूष इसका फ़ायदा उठाकर हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं। चीन में असफल शादियों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। ताज़ा सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2011 में लगभग 28 लाख तलाक़ के मामले सामने आए जो कि साल 2010 की तुलना में 7.3 फ़ीसदी अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed