सेल्फी के चक्कर में आग का गोला बन गई दो लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी लेने के लिए लोग नए नए कारनामे करते हैं और कई बार उनकी जान आफत में आ जाती है। ऐसा ही कुछ वाकया रूस में हुआ है जहां सेल्फी के चक्कर में दो लडकियां आग का गोला बन गई।
ओलेस्या बेलमासोवा और अनतिसनया किरिलोवा दोनों सेल्फी के लिए पास में खड़ी हुए ट्रेन पर चढ़ गई। उन्हें लगा कि ट्रेन बेकार है और किसी काम की नहीं है, इसलिए दोनों ट्रेन के ऊपर चढ़ गईं। जैसे ही दोनों ऊपर पहुंची एक जोर का झटका लगा और दोनों झटका खाकर नीचे आ गिरी। दोनों बुरी तरह जल चुकी थी और उनके शरीर से धुआं निकल रहा था।
पुलिस के अनुसार दरअसल में वो ट्रेन ट्रैक पर थी जिसमें हजार वॉट का करंट दौड़ रहा था। वहां खड़े एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के वक्त वो ट्रैक के पास से ही गुजर रहा था। उसने ट्रेन पर चढ़ती लड़कियों से पूछा भी लेकिन तब तक लड़कियां ट्रेन पर चढ़ गई और जोरदार झटके के साथ ट्रैक पर आग गिरी।
70 फीसदी तक झुसल गई
ट्रेक में करंट इतना तेज था कि लड़कियां बुरी तरह झुलस गई। उनमें से एक तो बुरी तरह से झुलसकर काली पड़ गई थी और दुसरी के शरीर ने आग पकड़ ली थी। उसके सर के बाल पूरी तरह से जल गये थे।
लगभग 70 प्रतिशत तक जली हुई हालात में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ितों के शरीर में 70 फीसदी जलने के साथ साथ कई फ्रैक्चर भी हैं जो संभवत तेजी के साथ गिरने के चलते आए होंगे।
पुलिस का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रोमानिया की एक लड़की भी इसी तरह सेल्फी के चक्कर में ट्रेन पर चढ़ी थी और करंट लगने से आग के गोले की तरह नीचे आकर गिरी थी।