फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Girls crave is present in bachelor men of this country

लड़कियों के लिए तरसते हैं इस देश के कुंवारे मर्द

Thu, 16 Feb 2017 12:36 PM IST
एजेंसी/चीन
एजेंसी/चीन Updated Thu, 16 Feb 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Girls crave is present in bachelor men of this country
चीन में 30 की उम्र पार कर चुके अविवाहित मर्दों के लिए एक खास नाम है, 'शेंगनान' यानी 'बचे हुए मर्द' जिन्हें अब तक शादी के लिए लड़की नहीं मिली है।दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन में ऐसे मर्दों की संख्या बहुत ज्यादा है और इसके पीछे वजह है चीन का बिगड़ा लैंगिक अनुपात।एक अनुमान के मुताबिक 2020 तक चीन में तीन करोड़ से ज्यादा मर्द कुंवारे होंगे।चीन की वन चाइल्ड नीति को 2015 में पलट दिया गया लेकिन इसका असर आने वाले कई दशकों तक दिखता रहेगा।
विज्ञापन


कई दशकों तक एक दंपति के लिए एक बच्चे की नीति के कारण लड़कों के मुकाबले लड़कियों संख्या काफी कम रह गई है। अब इस समस्या का बढ़ने की संभावना है। इसी वजह से शादी के लिए लड़कियां ढूंढ़ना चीन में मर्दों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद लड़कियों का अनुपात अभी भी है कम

Girls crave is present in bachelor men of this country
अमरीकी राजनीतिक अर्थशास्त्री निकोलस एबरस्टाड ने अपनी किताब द डेमोग्राफिक फ्यूचर में लिखा है कि 2030 तक 30 की उम्र पार कर चुके एक चौथाई से ज्यादा चीनी मर्द कुंवारे होंगे। तो चीन में शादी के लिए लड़की को मनाने के लिए लड़के कई नए तरीके अपना रहे हैं।

2015 में 40 की उम्र पार कर चुके एक चीनी व्यवसायी ने शादी के लिए लड़के लड़कियों को मिलाने वाली शंघाई की एक एजेंसी पर केस दर्ज कर दिया। उनका कहना था कि 10 लाख डॉलर लेकर भी एजेंसी उनके लिए दुल्हन नहीं ढूंढ़ सकी।

वहीं चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगजो में एक कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अपनी गर्लफ्रेंड को 99 आईफोन देकर शादी का प्रस्ताव दिया। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी चर्चा हुई लेकिन उनकी गर्लफ्रेड ने शादी करने से इनकार कर दिया।

ऑनलाइन डेटिंग हो रही है काफी लोकप्रिय

Girls crave is present in bachelor men of this country
चीनी नववर्ष के जश्न को कुंवारे लड़के-लड़िकयों के मिलने के लिए अच्छा मौका माना जाता है। जनवरी-फरवरी के बीच नववर्ष के मौके पर लोग अपने घर पर परिवार वालों के साथ होते हैं और इस दौरान अमूमन परिवार वाले शादी के लिए कुंवारे लड़के-लड़कियों की मुलाकात करवाते हैं।

लेकिन अब परंपरागत तरीके पीछे छूटते जा रहे हैं और ऑनलाइन डेटिंग चीन में काफी लोकप्रिय हो रही है।मैसेजिंग एप 'वी चैट' भी चीन में काफी मशहूर है।जून ली कहते हैं, "पिछले कुछ सालों में चीन में भी पश्चिमी देशों की तरह डेटिंग को लेकर खुलापन बढ़ा है। "वो कहते हैं, "युवाओं के पास ज्यादा विकल्प हैं और वो अपने माता-पिता की जगह अपने दिल की सुनते हैं।

चीन के पूर्व मध्य तट के पास स्थित शूजाउ के जून ली उम्र के 20 साल पार कर चुकी हैं।वो कहती हैं कि उन्होंने चीन में कुंवारे लड़कों के समूहों की तरफ से डेटिंग के लिए सामूहिक कार्यक्रमों बढ़ते देखे हैं।
विज्ञापन

शादी के लिए लड़कियों को रिझाने के लिए कुंवारे मर्द मनोवैज्ञानिक और स्टाइलिस्ट का भी लेते हैं सहारा

Girls crave is present in bachelor men of this country
china
शादी के लिए लड़की को रिझाने के लिए कुंवारे मर्द मनोवैज्ञानिक और स्टाइलिस्ट का भी सहारा ले रहे हैं। वहीं मां-बाप की तरफ से शादी के लिए दबाव के बचने के लिए चीन में 'फर्जी' गर्लफ्रेंड रखने का चलन भी है। चीन में मर्द फर्जी गर्लफ्रेंड के लिए 'हायर मी प्लीज' जैसे ऐप का सहारा लेते हैं। रिपोर्टों के अनुसार गर्लफ्रेंड के लिए एक दिन के दस हजार युवान यानी 1,450 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

गांवों में कुंवारों के लिए समस्या और बढ़ जाती है जहां पर परंपरागत तौर पर लड़के की आर्थिक स्थिति शादी के लिए अच्छी होनी जरूरी है ताकि वो अपनी पत्नी को सुरक्षित भविष्य दे सके। करीब 35 साल की होंग यांग इसे चीनी 'सास का अर्थशास्त्र' बताती हैं। वो कहती हैं कि भावी सास दूल्हे से पहले मकान खरीदने को कहती हैं, इसलिए पिछले कुछ सालों में मकानों की कीमतों में उछाल देखा गया है।
 

माता-पिता कुंवारे बच्चों की शादी के लिए छपवाते हैं विज्ञापन

Girls crave is present in bachelor men of this country
china
शादी से पहले अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में पुरुषों को कई साल लग जाते हैं और इसमें ऐसे में वो देर से शादी कर पाने की स्थिति में आते हैं। लेकिन ऐसे पुरुष युवा और कम उम्र की महिलाओं को शादी के लिए पसंद करते हैं। इस वजह से चीन में शादी शुदा जोड़ों में 10 से 20 साल का अंतर भी आम बात है।

विशेषज्ञों का कहना है, "32 की उम्र के बाद मर्दों के लिए लड़की ढूंढ़ना मुश्किल हो जाता है। चीनी मर्द तो युवा और सुंदर लड़कियों से शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत लड़कों से शादी करने की चाहत होती है और ऐसे में वो बढ़ी उम्र के मर्दों की तरफ देखती हैं। ''30 से 40 की उम्र के बीच की हीथर मा शंघाई में रहती हैं। वो कहती हैं कि चीन में बेहतर करियर और उच्च शिक्षा वाली कुंवारी महिलाओं को अनचाही लड़कियां कहा जाता है।

बच्चों के कुंवारे रह जाने पर मां-बाप को काफी सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ता है। शादी का इंतजार कर रहे कुंवारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चीन में शादी के खुले बाजार का भी चलन चला है।
शंघाई में सबसे बड़ा मैचमेंकिंग कॉर्नर है जहां माता-पिता अपने कुंवारे बच्चों के ब्यौरे वाले विज्ञापन अपने हाथों से लिखकर छपवा कर आते हैं।

कहा तो यहां तक जाता है कि कई माता-पिता सालों तक इस जगह आते रहे हैं लेकिन उनके बच्चे अभी भी कुंवारे हैं।चीन की वनचाइल्ड नीति के कारण कई दशकों तक परिवारों में एक बच्चा ही होता।
लड़कों की चाहत में लिंग के आधार पर गर्भपात, लड़िकयों को छोड़ देना, यहां तक कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी बढ़ती घटनाएं भी सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed