फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Girl helping refugees by Quran

बच्ची ने कुरान याद कर शरणार्थियों की मदद की

Tue, 05 Apr 2016 03:38 PM IST
शबनम महमूद/बीबीसी
शबनम महमूद/बीबीसी Updated Tue, 05 Apr 2016 03:38 PM IST
सार

  • पांच साल की उम्र में ही कुरान याद करना शुरू किया
  • बच्ची ने चंदे में जमा किए 3500 पाउंड 

विज्ञापन
Girl helping refugees by Quran
हाफ‌िजा

विस्तार

मिलिए हाफिजा मारिया असलम से जिन्होंने पांच साल की उम्र में ही कुरान याद करना शुरू किया था। बस दो-तीन सालों में, उन्हें कुरान याद हो गया। इसकी बदौलत उन्होंने सीरिया से यूरोप आये शरणार्थियों के लिए साढ़े तीन लाख रुपए भी जमा किए।

विज्ञापन


बीबीसी ने मरिया से मुलाकात की। फेसबुक पर लगभग पांच हजार लोग उनके फॉलोअर हैं। मारिया अपने आस-पड़ोस में काफी लोकप्रिय हैं। वो लंदन के पास लूटन में रहती हैं। जब मारिया पांच साल की थीं तब उन्‍होंने कुरान पढ़ना शुरू किया, देखते ही देखते उन्हें पहले तीस अध्याय याद हो गए और उसके बाद उन्होंने कुरान की पढ़ाई जारी रखी।
विज्ञापन


उन्होंने बीबीसी को बताया, "एक मुस्लिम होने के नाते कुरान पढ़ना मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन पढ़ते-पढ़ते मुझे धीरे-धीरे कुरान याद हो गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची ने चंदे में जमा किए 3500 पाउंड 

Girl helping refugees by Quran
कुुरान - फोटो : बीबीसी

उनकी माँ शबनम ने बताया कि इसकी शुरुआत सीरिया से आए शरणार्थियों के लिए पैसे जुटाने से हुई। शबनम ने कहा, "मैंने मारिया से पूछा कि क्या वो कुरान का एक अध्यय याद करने के लिए तैयार है।

मैंने उससे कहा कि अगर वो ऐसा करती है तो स्पॉन्सरशिप से चंदा इकट्ठा किया जा सकता है और क्या आप यकीन कर सकते हैं कि पांच साल की बच्ची ने 3500 पाउंड जमा कर लिए। तभी मुझे लगा कि इस लड़की में याद करने की बहुत क्षमता है।"

दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिले इसलिए मारिया ने फेसबुक पर अपना पेज सेटअप किया है। सैकड़ों लोगों ने मारिया और उसके परिवार से संपर्क किया है। कुरान में 114 अध्याय हैं और 75 हजार शब्द हैं, और दो साल की कड़ी मेहनत के बाद मारिया असलम इसे पूरी तरह से याद करने में कामयाब हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed