{"_id":"1deb3793e82cf8721689fce783f82629","slug":"german-nurse-killed-30-people-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स का कुबूलनामा, 30 बेगुनाह लोगों को था मारा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नर्स का कुबूलनामा, 30 बेगुनाह लोगों को था मारा
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की एक अदालत के मुताबिक़ पहले नर्स रहे एक व्यक्ति ने 30 लोगों को मारने की बात कुबूली है। 38 वर्षीय इस व्यक्ति ने कथित तौर पर माना कि उन्होंने दिल की दवाओं की ओवरडोज़ देकर मरीज़ों की जान ली।
विज्ञापन
उन्होंने एक मनोविशेषज्ञ के सामने यह स्वीकार किया। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसके पीछे उनका मक़सद मरे हुए को फिर ज़िंदा करने का हुनर साबित करना था।
सितंबर से उन पर हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में सुनवाई चल रही थी।
सौ से ज़्यादा मौत
उन पर उत्तरी जर्मनी में ब्रेमेन शहर के नज़दीक डेलमेनहॉर्स्ट क्लीनिक में तीन मरीज़ों की जान लेने और दो की जान लेने की कोशिश का आरोप है। एक मनोविशेषज्ञ ने कोर्ट को बताया कि 60 अन्य मामलों में वह मरीज़ को ओवरडोज़ के बावजूद ज़िंदा रखने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
पुलिस डेलमेनहॉर्स्ट क्लीनिक में हुई 100 से ज़्यादा संदेहास्पद मौत की जांच कर रही है। नर्स को नील्स एच के रूप में पहचाना गया है, जिन्हें 2008 में हत्या की कोशिश के एक मामले में साढ़े सात साल की सज़ा मिली है।
विज्ञापन