फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   german chancellor angela merkel injuries, broken bones

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल घायल, टूटी हड्डी

Mon, 06 Jan 2014 05:35 PM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
german chancellor angela merkel injuries, broken bones
जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल क्रॉस-कंट्री स्कीइंग के दौरान घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


मर्केल के प्रवक्ता स्टीफेन सेबर्ट ने बताया कि पूर्वी स्विट्ज़रलैंड में क्रॉस-कंट्री स्कीइंग के दौरान मर्केल की कूल्हे की हड्डी टूट गई है।

सेबर्ट ने बताया कि उन्हें तीन हफ़्तों तक अधिक से अधिक आराम करना होगा और इसलिए उनकी कई आगामी यात्राओं को रद्द किया जाएगा।

इस दुर्घटना में मर्केल को काफी खरोंचें भी आई हैं।

उनके प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के समय मर्केल बहुत तेज़ स्कीइंग नहीं कर रही थीं।

प्रवक्ता ने मर्केल को लगी चोट के बारे में बताया, "उन्हें कई खरोंचें लगी हैं और कूल्हे के पिछले बाएँ हिस्से में आंशिक फ्रैक्चर हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed