फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   General Election to be held for the first time in Bangladesh on December 23

बांग्लादेश में 23 दिसंबर को आम चुनाव, पहली बार ईवीएम से डाले जाएंगे वोट

Fri, 09 Nov 2018 03:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
General Election to be held for the first time in Bangladesh on December 23
evm machine - फोटो : PTI
आगामी 23 दिसंबर को बांग्लादेश में आम चुनाव होंगे। बता दें इस दौरान देश में पहली बार सीमित स्तर पर ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, चुनाव आयोग ने सरकार और मुख्य विपक्षी गठबंधन के मध्य चुनाव के समय को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच गुरुवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इस संबंध में बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त नूर-उल-हुदा ने कहा, बांगलादेश के आम चुनाव की तारीख तय कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


 

 

General Election to be held for the first time in Bangladesh on December 23
vote - फोटो : अमर उजाला
11वां आम चुनाव 23 दिसंबर को होगा। हुदा ने चुनाव की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए चार चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की थी, जिसके कुछ घंटों बाद हुदा ने मतदान की तिथि का ऐलान किया।

वहीं नव निर्मित नेशनल यूनिटी फ्रंट देश में होने वाले इन चुनावों से कुछ घबराया नजर आया। वह चुनाव की तारीख को टालने की मांग कर रहा था , वहीं सत्ताधारी पार्टी ने आयोग से अनुरोध किया था कि वह अपनी योजना पर कायम रहे। उम्मीदवार नौ से 19 नवंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।  22 नवंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed