फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   gay can go to masque in south africa.

एक मस्जिद जहां समलैंगिक भी जा सकते हैं

Sat, 20 Sep 2014 08:49 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
gay can go to masque in south africa.

एक मुस्लिम बुद्धजीवी ने दक्षिण अफ्रीका में समलैंगिक फ्रेंड्ली मस्जिद बनाई है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से की ओर से उनकी तीखी आलोचना हो रही है और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

विज्ञापन


केप टाउन में ताज हार्गे के इस 'ओपन मस्जिद' में प्रार्थना का नेतृत्व करने के लिए महिलाओं को भी इजाजत होगी।

ताज़ हार्गे ने बीबीसी को बताया, ''हम इस मस्जिद की शुरुआत खुले दिमाग वालों के लिए कर रहे हैं, न कि संकीर्ण सोच रखने वालों के लिए।'' वो कहते हैं कि यह मस्जिद बढ़ रहे इस्लामी कट्टरपंथ को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के मुस्लिम एजुकेशनल सेंटर ऑफ ऑक्सफ़ोर्ड में प्रोफेसर हार्गे ने बताया कि अब 'धार्मिक क्रांति' का वक्त आ गया है।

उन्होंने कहा, ''बीस साल पहले दक्षिण अफ़्रीक़ा में एक शांतिपूर्ण क्रांति हुई थी और नस्लवाद से लोकतंत्र की ओर बदलाव हुआ था। धर्म के मामले में भी हमें ऐसे ही बदलाव की जरूरत है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सबका स्वागत

gay can go to masque in south africa.

केप टाउन में ही जन्मे हार्गे ने कहा कि इस मस्जिद में हर लिंग, धर्म और लैंगिक रुख़ के लोगों का स्वागत है।

हालांकि, केप टाउन के विशाल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की है और हार्गे को 'नास्तिक' तक क़रार दिया है। एक समूह ने तो इस मस्जिद को बंद करने का भी प्रयास किया था।

दक्षिण अफ़्रीक़ा में इस्लामिक समूहों के संघ, मुस्लिम ज्यूडिशियल काउंसिल ने कहा कि वो इस नई मस्जिद के बारे में जांच कर रहा है और समुदाय की चिंताओं को संज्ञान में लिया है।

लेकिन हार्गे खुली मस्जिद की शुरुआत के अपने विचार पर अडिग हैं और उनका मानना है कि यह इस्लाम के विरुद्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed