{"_id":"aa2200cc-331d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gaja-ground-plan-action-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा में जमीनी कार्रवाई की योजना 'टली'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा में जमीनी कार्रवाई की योजना 'टली'
Updated Tue, 20 Nov 2012 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों का कहना है कि हमास चरमपंथियों के साथ संघर्ष विराम और बातचीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इसराइल ने गज़ा में ज़मीनी कार्रवाई रोकने के लिए योजनाएं प्रस्तुत की हैं। समझा जाता है कि मिस्र की मध्यस्थता में हमास के साथ होने वाली बातचीत के लिए इसराइल ने गुरूवार की समयसीमा तय की है।
वर्तमान संघर्ष की शुरुआत बीते गुरूवार को तब हुई थी जब इसराइल ने हमास के एक सैन्य कमांडर को मार गिराया था और ये कहा था कि वो इसराइल के खिलाफ रॉकेट हमलों को बंद करना चाहता है। इस संघर्ष में अब तक 110 फलस्तीनी और तीन इसराइली मारे जा चुके हैं। इसराइली मंत्रियों ने मिस्र के संघर्ष विराम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए बीती रात मुलाकात की थी।
शर्तें
इसराइल ने ये शर्त भी रखी थी कि गज़ा की तरफ से उस पर कोई मिसाइल नहीं दागी जाएगी और हमास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं हमास ने भी गजा में नाकाबंदी और इसराइली कार्रवाई बंद करने की मांग की थी। इसराइल के हमले में सोमवार को मारे गए लोगों में हमास का एक कमांडर, एक दम्पति और उनके दो छोटे बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
इसराइल पर भी सोमवार को सौ से ज्यादा रॉकेट दागे गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीते हफ्ते यहां इसी तरह के हमले में तीन इसराइली मारे गए थे। इसराइली कैबिनेट मंत्री उज़ी लेंडाऊ का कहना है कि गजा की ओर से लगातार बमबारी की वजह से देश को जंग का रास्ता अख्तियार करने पर विवश होना पड़ा।