वेनेजुएला में नोटबंदी से जनता बेहाल, लूटी कैश वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद नकदी संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में आक्रोशित लोगों ने अब लूटपाट शुरू कर दी है। लोगों ने एक डिलीवरी ट्रक लूट लिया और इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
गुस्साए लोगों के सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब उनके पास क्रिसमस गिफ्ट खरीदने और खाना खरीदने तक के लिए पैसे नहीं रहे। माराकाइबो शहर में प्रदर्शनकारियों के समूह ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
देश के पूर्वी शहर मातुरिन में दर्जनों लोगों ने जमकर लूटपाट की। मातुरिन के एक किसान जॉन कार्लोस लील ने बताया कि जब वह बाजार गया तो देखा की वहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। उसने देखा कि प्रदर्शनकारियों ने मुर्गों से भरे एक ट्रक को लूट लिया।
एक अन्य स्थानीय निवासी जेनिसिस ने बताया कि प्यूरटो ला क्रूज में लोगों ने इसलिए लूट मचा दी क्योंकि वे पैसा निकालना चाहते थे, लेकिन उन्हें पैसे नहीं निकालने दिए जा रहे थे। उसने बताया कि भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करने पड़े। इससे वहां हड़कंप मच गया और पुलिस ने सभी दुकानों को भी बंद करने के आदेश दे दिए।
देशभर से लोग नोट को बदवालने के लिए सेंट्रल बैंक में जुटे थे
स्थानीय मीडिया के मुताबिक शांता बारबरा में जब नकदी ले जा रहे एक ट्रक के ड्राइवर ने फायरिंग की तो इससे 4 लोग जख्मी हो गए। राजधानी काराकस में देशभर से हजारों लोग अपने 100 वोलीवर के नोट को बदवालने के लिए सेंट्रल बैंक में जुटे थे क्योंकि यही एक बैंक था जहां उनके नोट बदले जा रहे थे।
बता दें कि वेनेजुएला सरकार पुराने वोलीवर (करेंसी) के स्थान पर इससे 200 गुना अधिक मूल्य के नोट के लिए विधेयक लाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन यह योजना पटरी से उस वक्त उतर गई जब राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने इस नए विधेयक को लाने से पहले 100 वोलीवर के नोटों को बाजार से बंद करने के आदेश जारी कर दिए। बता दें कि 100 वोलीवर का नोट तीन अमेरिका सेंट्स के बराबर था।