फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   french girl commits suicide on live chat

वीडियो: 1000 लोगों से लाइव चैट करते हुए युवती ने किया सुसाइड

Fri, 13 May 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
french girl commits suicide on live chat
- फोटो : Yotube Grab

फ्रांस में 19 साल की लड़की ने 1000 लोगों से लाइव वीडियो चैट करते हुए ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आत्महत्या का ऐसा पहला मामला सामने आया है जह किसी ने अपनी मौत का वीडियो खुद शूट किया हो। इस घटना से पूरी दुनिया के लोग सहम गए हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर सिर्फ तीन दिन में करीब 3 लाख लोगों ने देखा। यह लड़की पेरिसकोप नाम के एक एप पर चैटिंग कर रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की यह वीडियो चैट अपने फ्लैट में कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान वो सोडा और सिगरेट पीते हुए 1000 लोगों से चैट कर रही थी। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार वो फ्रेंच भाषा में अपने पूर्व प्रेमी के बारे में लोगों से बात कर रही थी। उसने अपने पूर्व प्रेमी पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ गाली गलौच की और उसका बलात्कार भी किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार युवती ने 4 बजकर 29 मिनट पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग लड़की को आत्महत्या करने से रोक रहे थे लेकिन वो नहीं मान रही थी और उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की का फोन ऑफ किया। फोन ऑफ होने तक लोगों के मैसेज और आवाजे वीडियो में आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed