फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   francis man beheaded by islamic state.

अब फ्रांसीसी बंधक का सिर कलम

Thu, 25 Sep 2014 08:19 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
francis man beheaded by islamic state.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पुष्टि की है कि अल्जीरिया में बंधक बनाए फ्रांस के एक पर्यटक की इस्लामी चरमपंथियों ने सिर काट कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पर्यटक की हत्या करने वाले चरमपंथी गुट जुंद अल खलीफा अपना संबंध इस्लामिक स्टेट से बताते हैं जो सीरिया और इराक़ में सक्रिय है।

जेहादियों ने इससे पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें हर्व गोर्डेल का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था।

ओलांद ने इस बर्बर हत्या को कायरतापूर्ण कार्य बताया है। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा है कि फ्रांस इस्लामिक स्टेट के खिलाफ़ इराक़ में अपने हवाई हमले जारी रखेगा।
विज्ञापन


ओलांद ने कहा कि उनका देश चरमपंथ से लड़ रहा है और मानवीय गरिमा को बर्बरता से बचाने की कोशिश कर रहा है।

पर्यटक की हत्या करने वाले गुट जुंद अल खलीफा ने इराक़ में फ्रांस की कार्रवाई बंद करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed