{"_id":"e8e9f06bf819652b7ac14ef7c4711263","slug":"france-will-provide-weapons-to-iraqi-kurdistan-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस देगा इराकी कुर्दों को हथियार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फ्रांस देगा इराकी कुर्दों को हथियार
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इराक में कुर्द लडाकों को हथियार देने की घोषणा की है। खबरों में कहा गया है कि इस निर्णय के लिए फ्रांस को बगदाद में अधिकारियों से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि ''कुर्दिस्तान में प्रांतीय अधिकारियों ने हथियारों की आपात जरूरत बताई थी जिसके जबाव में यह कदम उठाया गया है।''
विज्ञापन
उत्तरी इराक में कुर्द बल इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से लडते रहे हैं। इस संघर्ष की वजह से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
इससे पहले अमरीका, अपने 130 और सैन्य सलाहकारों को कुर्द इलाके में भेजने की घोषणा कर चुका है।
खबरें हैं कि अमरीका ने कुर्द लडाकों को हथियार देना शुरू भी कर दिया है। अमरीका, उत्तरी इराक में आईएस के लडाकों पर हवाई हमले करता रहा है।
इराकी कुर्द नेता मसूद बरजानी ने इस्लामी चरमपंथियों को हराने के लिए रविवार को अंतरराष्ट्रीय सैन्य मदद की अपील की थी।