फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   france p.m. gave resignation

फ्रांस: पीएम का इस्तीफ़ा, सरकार भंग

Tue, 26 Aug 2014 12:50 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
france p.m. gave resignation

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांड ने प्रधानमंत्री मैनिएल वाल्स के इस्तीफे के बाद सरकार को भंग करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

सरकार के दो मंत्रियों ने राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक आलोचना की जिससे उपजे हालात के बीच अब उन्होंने प्रधानमंत्री मैनिएल वाल्स से नई सरकार गठित करने को कहा है।

रविवार को फ्रांस के आर्थिक मंत्री गियार्नो मॉन्टबूर ने अर्थव्यवस्था की खराब हालत को लेकर ओलांड सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार ने खर्च कम करने के लिए जो कड़े कदम उठाए हैं उनसे आर्थिक विकास पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


वाल्स ने इसके बाद मॉन्टबूर पर आरोप लगाया था कि वो 'अपनी हद' पार कर रहे हैं। वाल्स के इस्तीफे के बाद ओलांड ने एक बयान जारी कर कहा कि वो एक नई सरकार बनाएं जो 'देश के लिए (ओलांड के द्वारा) तय की गई दिशा के अनुरूप हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था की नाजुक हालत

france p.m. gave resignation

माना जा रहा है कि ओलांड ने ये संदेश दिया है कि वो ऐसे समय में विरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे जबकि अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है। फ्रांस में अभी बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है और आर्थिक विकास थमा हुआ है।

सर्वेक्षणों के मुताबिक 20 प्रतिशत से भी कम मतदाता ही ये मानते हैं कि ओलांड अर्थव्यवस्था की हालत सुधार सकते हैं। ओलांड चाहते हैं कि वो खर्चों में कटौती करें ताकि कंपनियों को टैक्स छूट दी जा सके और इससे अर्थव्यवस्था में सुधार आए लेकिन उनकी ही पार्टी में कई लोग हैं जो इससे असहमत हैं।

उनके विरोधी चाहते हैं कि ओलांड कड़े कदम से ध्यान हटा लें और लोगों को सीधे रक़म मुहैया कराएं। मॉन्टबूर का कहना है कि जर्मनी अपनी नीतियां पूरे यूरोप पर थोप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed