{"_id":"4786898e41ad76a36b9d5547203f5baf","slug":"france-has-done-first-attack-on-isis-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS पर फ्रांस ने किया पहला हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ISIS पर फ्रांस ने किया पहला हमला
Updated Fri, 19 Sep 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि उत्तरी पूर्वी इराक़ में लड़ाकू विमानों ने आईएस के गढ़ पर हमले किए हैं।
विज्ञापन
फ्रांस के लड़ाकू विमान पहले से ही इराक़ के ऊपर उड़ान भर रहे थे। फ्रांस कुर्द लड़ाकों को हथियार भी उपलब्ध करा रहा है।
गुरुवार को ओलांदे ने कहा था कि इराक़ की ओर से हवाई हमले के आग्रह पर उन्होंने सहमति जता दी थी लेकिन ये हमले केवल इराक़ में आईएस ठिकानों को ही निशाना बनाएंगे, पड़ोसी सीरिया में नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जमीनी फ़ौज को वो नहीं भेजेंगे। पिछले हफ़्ते ओलांदे ने इराक़ का दौरा किया था और पेरिस में इस संकट पर सोमवार को एक सम्मलेन भी आयोजित किया गया था।
विज्ञापन