फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   France government gift to drug addict people

नशेड़ियों को फ्रांस सरकार का अनोखा गिफ्ट, खोले गए ड्रग रूम

Wed, 12 Oct 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
France government gift to drug addict people
ड्रग - फोटो : AFP
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों के आदी लोगों के लिए ड्रग रूम खोला गया है। इस रुम की विशेषता यह है कि इसमें जाकर नशा करने वाले लोगों को ड्रग लेने की आजादी होगी। इस विवादस्पद ड्रग रूम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मेरिसोल टूरेन और पेरिस की पहली महिला मेयर एन्ना ईडालगो ने मंगलवार को किया।
विज्ञापन



इस ड्रग रूम में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को हेरोइन जैसी भारी नुकसान करने वाली ड्रग के बदले कम नुकसान पहुंचाने वाली ड्रग भी रोगाणुहीन इंजेक्शन के साथ मुहैया करायी जाएंगी। इस ड्रग रूम के आलोचकों का मानना है कि इससे नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


टूरेन के अनुसार,' फ्रांस ड्रग रूम स्थापित करने वाला दसवां देश बन गया है। इसके साथ ही देश में दो और जगह इस तरह के ड्रग रूम खोले जाने की योजना है। नशे के खिलाफ़ लड़ाई में यह हमारे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किस्म के ड्रग रूम को खोलने के पीछे जो मुख्य तर्क दिया जा रहा है वह यह है कि इस तरह की जगहें नशे के आदी लोगों को वक्त पड़ने पर इलाज की सुविधा मुहैया कराएंगी। वह समाज सेवकों के सीधे संपर्क में रहेंगे जो वक्त पड़ने पर उनकी मदद कर सकेंगे।

नशे के आदी लोग गरीब,पिछड़े और रोगी

France government gift to drug addict people
ड्रग
फ्रांस सरकार का मानना है कि अधिकांशत: नशे के आदी लोग गरीब,पिछड़े और रोगी होते हैं. एक सुरक्षित और साफ वातावरण के संपर्क में आने पर इन रोगियों का कई खतरों से बचाव किया जा सकता है। जैसे अपराधी ड्रग डीलरों से हासिल ​किए गए भारी नुकसान पहुंचाने वाले नशीले पदार्थों के बजाए कम नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ के सेवन से रोगियों के सफल ईलाज की संभावना काफी बढ़ जाती है।

जिस अस्पताल में यह सुविधा केंद्र शुरू किया गया है, उसमें रोगियों के आने जाने के लिए अलग से प्रवेश द्वार का प्रावधान किया गया है। इस केंद्र में पंजीकरण कराना आवश्यक होगा. लेकिन पंजीकरण में अपना असली नाम लिखवाना अनिवार्य नहीं होगा। पुलिस भी वहां ज़बरदस्ती किसी को नहीं ले जा सकेगी।
 

सुविधा केंद्र में एक दर्जन के करीब क्यूबिकल बनाए गए

France government gift to drug addict people
ड्रग
रोगियों को निजता प्रदान करने के लिए इस सुविधा केंद्र में एक दर्जन के करीब क्यूबिकल बनाए गए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के 2011 के आंकड़ों के अनुसार, 'फ्रांस में दस फीसदी नशे के आदी लोगों को एचआईवी/एड्स है। चालीस फीसदी से ज्यादा लोग हेपटाइटिस सी से ग्रसित हैं। कीटाणु से सनी सुईयां और असुरक्षित सेक्स इनमें बीमारी पनपने का मुख्य कारण बनता है।

फ्रांस के अलावा ड्रग रूम स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, जमर्नी, डेनमार्क, स्पेन और कनाडा में आधिकारिक तौर पर खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed