फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Four terrorists Intrusion in Kabul's hotel, firing continued

26/11 की तरह ही काबुल होटल बना निशाना, 43 की मौत, तीन हमलावर ढेर

Sun, 21 Jan 2018 07:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Four terrorists Intrusion in Kabul's hotel, firing continued

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के इंटरकांटिनेंटल होटल में शनिवार रात चार आतंकी घुस गए और मेहमानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने होटल के किचन और चौथी मंजिल को आग लगा दी। कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की भी आशंका है। खुफिया एजेंसी नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, हमलावरों के पास छोटे हथियार और ग्रेनेड लॉन्चर हैं। उन्होंने आत्मघाती बेल्ट भी पहनी हुई थी। इस होटल में आमतौर पर बड़े सम्मेलन होते हैं। यहां राजनीतिक शख्सियतों का भी जमावड़ा लगा रहता है। हमला स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे हुआ था। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के एक प्रवक्ता नसरत रहमानी के मुताबिक, होटल की तीसरी और चौथी मंजिल पर सुरक्षा बलों की हमलावरों से मुठभेड़ चल रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन आतंकियों सहित 43 नागरिकों की मौत होने और 6 नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आई है। पिछले 12 घंटे से हमलावर और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।
विज्ञापन

इस हमले को मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 जैसा बताया जा रहा है। इस बीच, होटल के एक कमरे में छिपे मेहमान ने फोन पर बताया कि अंदर गोलीबारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि हमलावर होटल में कहां हैं लेकिन मैं पहले तल पर गोलियों की आवाज सुन रहा हूं। हम कमरे में छिपे हुए हैं। मैं सुरक्षा बलों से प्रार्थना करता हूं कि हमें जल्द से जल्द बचा लें, नहीं तो हमलावर हमें मार देंगे। इस बीच, आतंकवाद रोधी दस्ते के एक अधिकारी ने कहा कि होटल की छत पर धमाके के बाद बिजली काट दी गई है। इस होटल पर 2011 में भी आतंकी हमला हुआ था, तब यहां 21 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed