लीबिया में अगवा 4 भारतीयों में से 2 को छुड़ाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीय नागरिकों में से दो को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। इस लोगों को दो दिन पहले ही अगवा किया गया था। इन दोनों भारतीयों को यूनिवर्सिटी ऑफ सिर्त में वापस लाया गया है। नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जाहिर की है।
4 Indians abducted in Libya - I'm happy we've been able to secure release of Lakshmikant & Vijay Kumar.Trying for other 2: EAM Sushma Swaraj
— ANI (@ANI_news) July 31, 2015
विदेश मंत्रालय के मुताबिक जिन दो भारतीयों को छुड़ाया गया है उनके नाम लक्ष्मीकांत और विजय हैं। फिलहाल दो अन्य भारतीयों को छुड़ाने की कोशिश जारी है। आपको बता दें कि जिन चार भारतीयों को अगवा किया गया था वे सभी यूनिवर्सिटी ऑफ सिर्त में कार्यरत थे। इनमें से तीन शिक्षक थे जबकि एक अन्य वहां किसी दूसरे पद पर तैनात था।
परिवार से संपर्क में है मंत्रालय
अगवा किए गए भारतीयों में से 2 हैदराबाद और 2 कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन लोगों को लीबिया के त्रिपोली से अगवा किया गया था। सुषमा स्वराज ने कहा कि दो अन्य भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास जारी है। सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर ही है कि इनकी रिहाई जल्द से जल्द हो सके।
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल लीबिया में हुए हिंसा में भारत की 58 नर्स फंस गई थीं जिन्हें बाद में भारत लाया गया था। सरकार के इस सफलता को लेकर काफी तारीफ भी की गई थी।
लीबिया में साल 2011 से ही गृहयुद्ध जैसी स्थिति है और हिंसा होती रही है। इसके अलावा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने भी पिछले एक साल से काफी तबाही मचा रखी है। यहां के अधिकतर हिस्सों पर इस्लामिक स्टेट का कब्जा है।