फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Fossils of tyrannosaurus found in Kazakistan

40 फुट लंबा यह डायनासोर काफी बुद्धिमान भी था

Wed, 16 Mar 2016 05:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 05:50 AM IST
सार

  • इंसान के आकार के थे विशालकाय ट्राइनोसोरस 
  • कजाकिस्तान में मिले जीवाश्म  

विज्ञापन
Fossils of tyrannosaurus found in Kazakistan
ट्राइनोसोरस - फोटो : getty images

विस्तार

डायनासोर युग का अंत शुरू होने के दौरान टायरैनोसोरस रेक्स  (टी. रेक्स) सबसे विशालकाय मांसभक्षी जानवर के तौर पर उभरा। वह न सिर्फ सबसे ज्यादा विशाल बना, बल्कि उसका मस्तिष्क भी अन्य जानवरों के मुकाबले में काफी तेज था। वह करीब 40 फुट लंबा और उसका वजन कई टन था, लेकिन टी. रेक्स हमेशा इतने विशालकाय नहीं थे। एक वक्त था जब वह एक इंसान के आकार के थे।

विज्ञापन


हाल ही में कजाकिस्तान में खुदाई के दौरान टी. रेक्स का जीवाश्म मिला है। इससे वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर टी. रेक्स इतने विशालकाय कैसे हो गए और वह पहले से ही काफी बुद्धिमान भी थे। स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के पुरातत्वविदों ने यह जीवाश्म खोजा है।
विज्ञापन


इस कार्य में जुड़े पुरातत्वविद संभावना जताते हैं कि 10 करोड़ साल पहले हुए ये टी. रेक्स पृथ्वी के ठंडे वातावरण की वजह से इतने विशालकाय बने होंगे। यह वह वक्त रहा होगा, जब अन्य विशालकाय जानवर इस तापमान का सामना नहीं कर सके होंगे और टी. रेक्स को इसका लाभ मिला और वह विशालकाय होता गया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed