फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   former UN chief Ban Ki-moon gives advice to US president trump on pairs climate change accord

पूर्व UN महासचिव बान की मून बोले- पेरिस समझौते पर फिर से सोचे अमेरिका

Thu, 15 Jun 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 15 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
 former UN chief Ban Ki-moon gives advice to US president trump on pairs climate change accord

पेरिस क्लाइमेट चेंज एकोर्ड से अमेरिका के अलग होने के फैसले से दुनियाभर में खलबची मची हुई है। इस पर खुद संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने चिंता जाहिर की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाह दी कि वे इस समझौते से अगल होने के अपने फैसले पर एक बार फिर से गौर करें।

विज्ञापन


मून ने यह भी कहा कि ट्रंप को इतिहास के सही पक्ष में खड़ा होकर सोचना चाहिए। मून का मानना है कि अगर अमेरिका इससे अलग होता है तो इसका बड़ा राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा और यूएस की जगह कोई और इसकी भरपाई करेगा वो ये  ऐसा देखना पसंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उनके मुताबिक ट्रंप ने जो रास्ता चुना है वो एक शॉर्ट टर्म विजन है। यूएस के इसमें भागिदारी पर मून ने कहा कि वहां के गवर्नर्स, मेयर्स, बिजनेस लीडर्स और सिविल सोसायटी इसके प्रति उत्साहवर्धक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बेन ने लगभग एक दशक तक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबंध की वार्ता में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप विश्व के तापमान को 2100 तक एक और डिग्री सेल्सियस से बढ़ने की

प्रतिज्ञा हुई।

दरअसल, अगर यूएस इस समझौते से अलग होता है तो इसका नुकसान जरूर होगा, क्योंकि इसमें इन्वेस्ट करने में यूएस बड़ा भूमिका निभाता है। ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि इसका फायदा दूसरे देश उठाते हैं, जबकि यूएस इसमें करोड़ों रुपये बर्बाद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed