फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Former president of Maldives Gayoom gets 19-month jail

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गयूम को 19 महीने की जेल, चीफ जस्टिस को भी सुनाई गई यही सजा

Thu, 14 Jun 2018 05:55 AM IST
एजेंसी, माले
एजेंसी, माले Updated Thu, 14 Jun 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
Former president of Maldives Gayoom gets 19-month jail
Maldives Former president Gayoom
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम को 19 महीने जेल की सजा हुई है। गयूम पर सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश के आरोप हैं। मालदीव की एक कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग नहीं देने के आरोप में उन्हें बुधवार को यह सजा सुनाई। वह दूसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के शासन में जेल हुई है। उन्हें फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रपति यामीन उनके सौतेले भाई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने जांचकर्ताओं को मोबाइल फोन नहीं सौंपने के आरोप में यामीन को एक साल, छह महीने और छह दिन की सजा सुनाई। देश के चीफ जस्टिस अब्दुल्ला सईद को भी इसी आरोप में यही सजा सुनाई गई। चीफ जस्टिस सईद को भी गयूम के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 2008 में देश के पहले स्वतंत्र रूप से चुने गए राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को भी 13 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्हें अपनी बीमारी के इलाज के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति मिल गई थी। तब से वह श्रीलंका में निर्वासित जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने की मालदीव की आलोचना

अमेरिका ने पूर्व राष्ट्रपति गयूम को मिली सजा पर मालदीव की आलोचना की। श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत अतुल कश्यप ने ट्वीट कर कहा, गयूम के खिलाफ अनुचित रूप से मुकदमा चलाया गया। मामले में अभियुक्त की ओर से न कोई गवाह पेश किया गया न वकील मुहैया कराया गया। अगर जजों को सरकार का डर है तो वह उचित और निष्पक्ष न्याय के साथ सेवा नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed