{"_id":"5b3c2abe4f1c1ba5468b47a2","slug":"former-malaysian-prime-minister-najib-razak-arrested-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को मंगलवार को मलयेशियन स्टेट फंड 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स ने बयान जारी कर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। टास्क फोर्स के मुताबिक, नजीब को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया। जल्द ही उनके खिलाफ आरोप तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नजीब पर 1एमडीबी की पूर्व इकाई, एसआरसी इंटरनेशनल से जुड़ी जांच के सिलसिले में कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने कहा कि नजीब पर 2009 में उनके द्वारा स्थापित फंड से 70 करोड़ डॉलर गबन करने का आरोप है। मई में प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के हाथों हार का सामना करने के बाद से ही नजीब के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि नजीब ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
विज्ञापन