{"_id":"5bb5c3e7867a5570ee098e2e","slug":"former-leicester-s-prime-minister-s-wife-charged-with-money-laundering","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी पर धन शोधन के आरोप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी पर धन शोधन के आरोप
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
रोसमा मंसूर
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोसमा मंसूर पर गुरुवार को अरबों डॉलर के घोटाले के सिलसिले में धन शोधन के आरोप लगाए गए। इस घोटाले की वजह से रज्जाक की पिछली सरकार गिर गई थी। अदालत परिसर में 66 वर्षीय रोसमा ने धनशोधन के 17 आरोपों में अपना गुनाह नहीं कबूला। उसी अदालत परिसर में उनके पति नजीब रज्जाक भी राज्य निधि की कथित लूट के मामले में अलग से एक अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
रोसमा को बाद में 20 लाख रिंगित (483,365 अमेरिकी डॉलर) के मुचलके पर जमानत दे दी गयी और उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया। उन्हें किसी भी गवाह से संपर्क करने से भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
आरोप साबित होने पर रोसमा को अपना शेष जीवन जेल में बिताना पड़ सकता है।