फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Former Cuban President Fidel Castro dead at 90

अमेरिका को चुनौती देने वाले फिदेल कास्त्रो का निधन

Sat, 26 Nov 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
 Former Cuban President Fidel Castro dead at 90
फिदेल कास्त्रो

अमेरिका को चुनौती देने वाले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति कास्त्रो का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कास्त्रो का क्यूबा क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने पचास साल से भी अधिक समय तक खुलकर अमेरिकी नीतियों की मुखालफत की। उनके भाई राउल कास्त्रो ने उनके मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक इस दु:खद घटना पर क्यूबा ने नौ दिन के शोक का फरमान जारी किया है। पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद सरकार ने 4 दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 


फिदेल कास्त्रो क्यूबा क्रांति के प्रमुख नेता थे। वह साल 1959 से 1976 तक वहां के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद वह राष्ट्रपति बन गए और साल 2008 तक इस पद को संभाला। फिदेल ने 1986 में 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण रिकॉर्ड किया था। वहीं, 29 सितंबर 1960 को यूएन में 4 घंटे 29 मिनट की स्पीच दी थी। ये गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज है।

वह क्यूबा की क्रांति के जरिए फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही के खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया और सत्ता हासिल की। इसके बाद वह अमेरिका के निशाने पर आ गए। बताते चलें कि एक बड़ा वर्ग फुल्गेंकियो बतिस्ता को अमेरिका समर्थन मिला था।

शीतयुद्ध के समय सोवियत सेना को अमेरिका के खिलाफ अपनी सीमा में मिसाइल तैनात करने की मंजूरी देकर वह पूरी दुनिया में चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed