{"_id":"e2a6e8de-8725-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"forbes-rich-list-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फोर्ब्स ने मेरी दौलत कम आंकी’","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
‘फोर्ब्स ने मेरी दौलत कम आंकी’
Updated Thu, 07 Mar 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के शहजादे अल वलीद बिन तालाल ने आरोप लगाया है कि फोर्ब्स मैगज़ीन ने उनकी दौलत को कम करके आंका है।
विज्ञापन
फोर्ब्स की 2013 की सूची में शहजादे अल वलीद की कुल संपत्ती 20 बिलयन डॉलर आकी गई है और उन्हें इस सूची में 26 वां स्थान हासिल हुआ है।
लेकिन शहजादे के अनुसार उनकी दौलत 29.6 बिलयन डॉलर है और इस हिसाब से उन्हें शीर्ष 10 में होना चाहिए। फोर्ब्स पत्रिका का कहना है कि उन्हें पता चला कि शहजादे ने अपनी दौलत को बढ़ा-चढ़ा कर बताया है जिसके बाद उनके दावों पर गंभीरता से गौर किया है।
रैकिंग प्रभावित करने की कोशिश
फोर्ब्स पत्रिका में छपे एक लेख में लिखा है कि शहजादे अल वलीद ने पत्रिका की रैंकिग को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की और उन्होंने पहले भी कई बार फोर्ब्स पत्रिका के आकलन की शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
मैगजीन ने दावा किया, “हमारी सूची में कुल 1426 अरबपतियों के नाम शामिल हैं। दंभ से भरे हुए डॉनल्ड ट्रम्प ने भी अपनी रैंकिग को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की।”
विज्ञापन
शहजादे के पूर्व सहयोगियों का हवाला देते हुए फोर्ब्स पत्रिका कहती है कि फोर्ब्स पत्रिका की रैकिंग उनके लिए बहुत मायने रखती है।
दोष किसका?
शहजादे अल वलीद के ऑफिस ने दावा किया है कि मैगजीन के दौलत आंकने के तरीकों में दोष है और ये तरीके ‘मध्यपूर्व के निवेशकों को कम करके दिखाने के लिए’ बनाए गए हैं।
इनका आरोप है कि मैगजीन ने सऊदी अरब की तादावुल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिड शेयरों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जबकि मैक्सिको जैसे अन्य उभरते हुए बाज़ारों के शेयर मूल्यों को स्वीकार किया गया है।
शहजादे अल वलीद के ऑफिस का कहना है कि उन्होंने फोर्ब्स से शहजादे का नाम अमीरों की सूची से हटाने के लिए अनुरोध किया था।
उनके ऑफिस ने ये भी कहा है कि उन्होंने फोर्ब्स पत्रिका से सभी संबध तोड़ लिए हैं और वो आगे फोर्ब्स की पत्रिका के साथ संपत्ती आकलन में सहयोग नहीं करेंगे।
शहजादे की कंपनी किंगडम होलडिंग कंपनी के मुख्य वित्तिय अधिकारी शादी सनबर कहते हैं कि हमने बीते वर्षों में खुलकर फोर्ब्स पत्रिका के साथ सहयोग किया है और कई बार हमने उन्हें उनके आकलन के तरीके पर शिकायत की है और कहा है कि इस तरीके को सुधारने की जरुरत है।
शहजादे अल वलीद की कंपनी किंगडम होलडिंग कंपनी की कई होटल कंपनियों में हिस्सेदारी है और उन्होंने न्यूज कॉर्पोरेशन में निवेश भी किया है। फोर्ब्स के अनुसार शहजादे अल वलीद ने पिछले साल ही 300 मिलियन डॉलर में ट्विटर में तीन फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।