फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   football star george weah made president of liberia

किस देश का राष्ट्रपति बना ये फुटबॉल सितारा

Fri, 29 Dec 2017 02:56 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 29 Dec 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
football star george weah made president of liberia
लाइबेरिया में पूर्व फुटबॉलर स्टार जॉर्ज वेय देश के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। चुनावी मतगणना में 60 फीसदी से ज्यादा वोटों के साथ जॉर्ज अपने विरोधी जोसेफ बोआकी से काफी आगे रहे। जॉर्ज की जीत की खबर आते ही उनके समर्थकों के बीच राजधानी मोनरोविया में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


जॉर्ज वेय लाइबेरिया की पहली महिला राष्ट्रपति एलन जॉनसन सरलीफ की जगह सत्ता पर काबिज होंगे। जीत के बाद जॉर्ज ने ट्वीट किया, ''लाइबेरिया के मेरे साथियों, मैं पूरे देश की भावना को महसूस करता हूं। मैं आज की जिम्मेदारियों और अहमियत को समझता हूं। अब हम बदलाव की ओर हैं।''
विज्ञापन


फुटबॉल के जाने-माने खिलाड़ी जॉर्ज एक वक्त में यूरोप के पेरिस सेंट-जर्मेन और एसी मिलान के स्टार खिलाड़ी रहे थे। अपने करियर के आखिरी दिनों में वो चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी क्लब में भी रहे। जॉर्ज वेय एकलौते अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर और बैलन डि ओर सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में खेलों से रिटायर होने के बाद वो राजनीति में आ गए। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वो सांसद भी रहे हैं। इससे पहले 2005 के राष्ट्रपति चुनावों में वेय को एलन जॉनसन सरलीफ से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सरलीफ का शासन 2006 में तब शुरू हुआ, जब गृहयुद्ध के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को विद्रोहियों की वजह से सत्ता गंवानी पड़ी थी।

युद्ध अपराध के मामले में टेलर फिलहाल ब्रिटेन में 50 साल की सजा काट रहे हैं। अफ्रीका के पश्चिम में स्थित लाइबेरिया ने कई दशकों तक गृह युद्ध झेला। दास प्रथा से मुक्त हुए अमरीकी लोगों को 1820 के दशक में इस देश में बसाया गया था और 1847 में अफ्रीका के इस सबसे पुराने गणतंत्र का जन्म हुआ।


इस देश के एक ओर समुद्र तट है और बाकी तीन तरफ गिनी, सिएरा लोन और आइवरी कोस्ट हैं। लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर ने 1980 और 90 के दशक में एक हिंसक विद्रोह का नेतृत्व किया था और बाद में वे 1997 में चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed