{"_id":"56eeff964f1c1bd047f150a3","slug":"flydubai-announces-exgretia-to-kin-of-crash-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 13-13 लाख रुपये","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस में विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 13-13 लाख रुपये
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:22 AM IST
सार
- घटना स्थल पर इमरजेंसी टीम का तलाशी और बचाव अभियान पूरा
- रूस विमान हादसे की जांच शुरू
विज्ञापन
फ्लाईदुबई
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई की एयरलाइन फ्लाईदुबई ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को करीब 13 लाख 28 हजार रुपये (20 हजार डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दरअसल, खराब मौसम के चलते रूस में फ्लाईदुबई का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक भारतीय दंपति (मोहन श्याम और उनकी पत्नी अंजू कथीरवेल अयप्पा) समेत 62 लोगों की जान चली गई थी। यह दुबई की अमीरात एयरलाइन्स की सहायक एयरलाइन कंपनी है। रविवार फ्लाईदुबई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान एफजेड981 में सवार पीड़ितों के परिजनों को फौरन आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को 13 लाख 28 हजार की आर्थिक सहायता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, विशेषज्ञों ने रविवार को ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू कर दी है। आपातकालीन स्थिति मंत्री व्लादिमीर पुचकोव ने कहा कि विमान के दो ब्लैक बॉक्स, इसका कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर को जांच के लिए मास्को ले जाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे में विमान का ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मैक्सिम सोकोलोव ने कहा कि इमरजेंसी टीम क्षेत्र की तलाशी और बचाव अभियान पूरी कर चुकी है। अब हम जांचकर्ताओं की ओर से हरी झंडी मिलने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई की एयरपोर्ट को सोमवार से खोल दिया जाएगा।