{"_id":"5c1ff2b8bdec2256b86d6b15","slug":"flood-in-sri-lanka-affects-45-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में भारी बारिश से आई बाढ़, 45 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
श्रीलंका में भारी बारिश से आई बाढ़, 45 हजार लोग प्रभावित
Mon, 24 Dec 2018 02:10 AM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ के कारण 45 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तरी राज्य में आई इस बाढ़ के कारण अभी तक किसी के मरने या लापता होने की खबर नहीं है। रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव पांच जिलों जाफना, मुल्लाईथिवू, किलिनोक्ची, मन्नार, वावुनिया में पड़ा है।
शनिवार रात को इन जिलों के कुछ हिस्सों में 350 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जो बाढ़ का कारण बनी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 8500 लोगों ने 52 राहत शिविरों में शरण ली है। सर्च व रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में मोटरबोट से पीड़ितों की तलाश कर रही हैं।
नेवी और सेना के जवानों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने शीर्ष अधिकारियों को मौके पर राहत कार्यों की निगरानी के लिए पहुंचने के आदेश दिए हैं।