{"_id":"3df5945f0d6a161452dd80b176bca799","slug":"flood-in-filipince-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: तूफान से दो लाख लोग विस्थापित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस: तूफान से दो लाख लोग विस्थापित
Updated Sun, 21 Sep 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
फिलीपींस में चक्रवाती तूफान फुंग-वोंग की वजह से तेज हवाएं चली हैं, भारी बारिश हुई है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जिससे लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
आपात व्यवस्था से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि तूफान में पांच लोग मारे गए हैं जिनमें से दो की बिजली का करंट लगने से मौत हुई है।
राजधानी मनीला और उत्तरी प्रांत तूफान से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं जहां घरों में पानी भरने से लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
तूफ़ान अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है और रविवार तक इसके ताइवान पहुंचने की संभावना है। तबाही की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य के लिए लगभग पचास हजार सैनिकों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मनीला के पूर्वी हिस्से में एक नदी का तटबंध टूटने की वजह से वहां से बीस हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है। तूफान की वजह से कई घरों की छतें भी उड़ गई हैं।
फ़िलीपींस में इस तरह के तूफ़ान अक्सर आते रहते हैं। बीते दो हफ्ते में फुंग-वोंग इस तरह का दूसरा तूफान है।
पिछले हफ्ते भी कलमगेई नामक तूफ़ान की वजह से आठ लोग मारे गए थे और साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा था।