फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   flight crew didn't let woman call her suicidal husband

पति को आत्महत्या करने से नहीं बचा पाई, विमान कर्मचारियों ने तोड़ा फोन

Wed, 20 May 2015 06:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
flight crew didn't let woman call her suicidal husband

आत्महत्या करने से पहले पति ने पत्नी को मैसेज किया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पति के मैसेज मिलते ही पत्नी के होश उड़ गए। लेकिन पति के मैसेज मिलने के बाद भी पत्नी कुछ नहीं कर सकी।

विज्ञापन


यहां तक कि उसे अपने पति को फोन करने से भी रोका गया। और जब वह घर पहुंची तो महिला का पति मर चुका था। एक अंग्रेजी वेबसाईट के मुताबिक केरैन नाम की एक महिला विदेशी साऊथवेस्ट फ्लाईट में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने मैसेज किया कि उसे भूल जाओ और वह आत्महत्या करने जा रहा है। यह मैसेज मिलते ही महिला परेशान हो गई।
विज्ञापन

'थप्पड़ मारा और फोन फेंक दिया'

flight crew didn't let woman call her suicidal husband

केरैन मॉमसेन एवर्स का कहना है कि उसने अपने पति को फोन करने की कोशिश की लेकिन फ्लाईट के कर्मचारियों ने पति को फोन करने से रोक दिया। यहां तक कि पुलिस और एंम्बुलेंस को भी फोन करने से मना कर दिया।

महिला मॉमसेन एवर्स का कहना है कि प्लेन के एक कर्मचारी ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनका फोन फेंक दिया, और कहा कि वे इस वक्त प्लेन में हैं और अपने सेलफोन को फ्लाईट मोड में रखें।। बाद में परेशान होकर वह चिल्लाई और अपनी सीट पर बैठ गई।

जब फ्लाईट मिलवाऊकी पहुंची तो उसने पुलिस को फोन किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। केरैन मॉमसेन एवर्स के पति ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed