फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   five hundred mother breast feeding in Philippines

पांच सौ माओं ने कराया स्तनपान, ताकि जागरूक रहें लोग

Sun, 07 Aug 2016 05:39 AM IST
एजेंसी/मनीला
एजेंसी/मनीला Updated Sun, 07 Aug 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
five hundred mother breast feeding in Philippines

फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्वी पासिग सिटी में शनिवार को वर्षीय ‘हकाब ना-2016’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। गैर सरकारी संगठन ब्रेस्टफीडिंग पिनाय्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद लोगों और महिलाओं को नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने के प्रति जागरूक करना है। साथ ही यह बताना है कि इससे क्या फायदे हैं।

विज्ञापन


इस बीच करीब 500 महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और अपने बच्चों को स्तनपान कराया।  एक मां ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बच्ची को तीन साल की होने तक दूध पिलाया। कार्यक्रम में कहा गया कि बेहतर राष्ट्र के लिए नवजात शिशुओं को स्तनपान कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


स्तनपान को लेकर फिलीपींस में महिलाओं को कुछ अधिकार प्राप्त हैं। इसके तहत महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं और कार्यस्थल पर इसके लिए ब्रेक भी ले सकती हैं। यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन भी स्तनपान को बढ़ावा दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed