{"_id":"3834a12f4bf2417fe70baf7c19008976","slug":"five-ex-student-sentenced-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशः छात्र संघ के 5 पूर्व छात्रों को मृत्युदंड","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेशः छात्र संघ के 5 पूर्व छात्रों को मृत्युदंड
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने विश्वविद्यालय के पाँच पूर्व छात्रों को तीन साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। छह अन्य लोगों को उम्र कैद की सजा दी गई है।
विज्ञापन
राजधानी ढाका के जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र जुबैर अहमद की मौत चाकू से किए गए कई हमलों की वजह से हुई थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि ये हत्या राजनीतिक कारणों से की गई थी और ये हत्या पूर्व-नियोजित थी।
विज्ञापन
जुबैर की हत्या के समय सभी अभियुक्त छात्र संगठन 'छात्रो लीग' के सदस्य थे। छात्रो लीग बांग्लादेश की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग का छात्र संगठन है।
विज्ञापन