{"_id":"588eb98e4f1c1b8a17e80534","slug":"five-dead-in-shooting-at-mosque-in-quebec","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडाः मस्जिद में नमाज के दौरान फायरिंग में 5 की मौत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडाः मस्जिद में नमाज के दौरान फायरिंग में 5 की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
क्यूबेक की मस्जिद में फायरिंग
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के क्यूबेक शहर की एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुई फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मस्जिद के प्रेसिडेंट ने रविवार को बताया कि उस दौरान शाम की नमाज चल रही थी, जब तीन बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्यूबेक सिटी इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अंदर 40 से ज्यादा लोग थे, जब तीन बंदूकधारियों ने फायरिंग की। पुलिस ने मस्जिद के आसपास सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया है, हालांकि घटना के बारे में पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
मस्जिद के प्रेसिडेंट मोहम्मद यांगुई ने कहा कि 'यहां क्यों ऐसा हो रहा है? यह निर्दयता है।' बता दें कि जून 2016 में कल्चरल सेंटर के दरवाजे पर एक सुअर का सिर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
यांगुई उस समय मस्जिद के भीतर मौजूद नहीं थे, जब फायरिंग शुरु हुई। उन्होंने कहा कि शाम की नमाज के समय उन्हें अजीब तरह के फोन कॉल्स रहे थे। मुझे नहीं पता कि कितने लोग घायल हुए हैं। हालांकि क्यूबेक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर चल रही बहस के बीच हाल के वर्षों में क्यबेक शहर में इस्लामोफोबिया की घटनाओं में इजाफा हुआ है। साल 2013 में क्यूबेक के सगुअने क्षेत्र की एक मस्जिद में कथित रूप से सुअर का खून पाए जाने को लेकर पुलिस ने मामले की जांच की थी।
साल 2015 में पेरिस हमले के अगले दिन क्यूबेक के पड़ोसी शहर ओंटारियों में एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया गया।