फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   first women president of taiwan

ताइवान में बनीं पहली महिला राष्ट्रपति

Fri, 20 May 2016 04:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 20 May 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
first  women president of taiwan

साइ इंग वेन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वो देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।साइ ने जनवरी में हुए चुनावों में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी डीपीपी का नेतृत्व किया था, इस पार्टी को चुनावों में एकतरफा जीत मिली है। परंपरागत रूप से डीपीपी का झुकाव चीन से आज़ाद होने पर है और इस जीत के बाद दोनों के बीच, रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


चीन, ताइवान को अपने से अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है और उसने चेतावनी दी है कि ज़रूरत पड़ने पर, उसे बल प्रयोग से वापस चीन में मिलाया जा सकता है। साइ इंग वेन ने कहा है कि वो चीन के साथ मौजूदा रिश्तों को बरकरार रखेंगी, लेकिन चीन को भी ताइवान के लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए। ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा है कि राज़धानी ताइपे में हुए शपथ ग्रहण समारोह में क़रीब 700 राज्य प्रमुखों, कुटनीतिज्ञों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed