फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   First time in Asia, court approves marriage of homosexuals in Taiwan

एशिया में पहली बार, समलैंगिकों की शादी को कोर्ट ने दी मंजूरी

Wed, 24 May 2017 03:41 PM IST
बीसीबी
बीसीबी Updated Wed, 24 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
First time in Asia, court approves marriage of homosexuals in Taiwan
सांकेतिक चित्र - फोटो : reuters

ताइवान की सबसे बड़ी अदालत ने समलैंगिकों की शादी के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके साथ ही एशिया में कहीं पर समलैंगिकों को शादी की मंजूरी देने का ये पहला मामला है। ताइवान के मौजूदा कानून केवल औरत और मर्द की शादी की इजाजत देते हैं।

विज्ञापन


लेकिन कोर्ट में इनकी संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी जिस पर ये फैसला आया है। देश में एलजीबीटी समुदाय पर कानूनी कार्रवाई के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को ये अहम फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि एक ही लिंग के लोगों की शादी पर मौजूदा प्रतिबंध संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन


फैसले के बाद संसद को नए कानून के लिए रास्ता बनाना होगा। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि संसद इस मामले में कहां तक जाएगी। ताइवान के समलैंगिक समुदाय को उम्मीद है कि देश की विधायिका शादी के मौजूदा कानून में बदलाव लाकर ऐसा कर सकती है। अगर ऐसा किया जाता है तो समलैंगिक जोड़ों को भी अन्य जोड़ों की तरह गोद लेने, संपत्ति और दूसरे मामलों में समान अधिकार हासिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed