{"_id":"58a8ded64f1c1bd257d86ad9","slug":"first-cargo-ship-from-india-arrives-at-pangaon-port-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से पहला कार्गो जहाज बांग्लादेश पहुंचा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत से पहला कार्गो जहाज बांग्लादेश पहुंचा
एजेंसी/ ढाका
Updated Sun, 19 Feb 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
भारत से पहला कंटेनर जहाज बांग्लादेश के पनगांव नदी बंदरगाह पर पहुंच गया है। स्थानीय बीडीन्यूज24डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक शोनार्तोरी नोउ कल्याण-1 जहाज 65 कंटेनरों के साथ किरानीगंज में स्थित पनगांव इनलैंड कंटेनर टर्मिनल पर शुक्रवार को पहुंचा है। यह जहाज दोनों देशों के बीच कंटेनर जहाजों के सीधे आवागमन सुनिश्चित करने वाले कोस्टल शिपिंग एग्रीमेंट 2015 के तहत पहुंचा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री तुफैल अहमद ने जहाज पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान कहा कि अब पनगांव से भारत के लिए हर 15वें दिन कार्गो जहाज रवाना होगा। उन्होंने कहा कि नदी परिवहन में तेजी आई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के शिपिंग मंत्री शाहजहां खान ने इस मौके पर कहा कि पनगांव टर्मिनल के भारत से जुड़ने से समय और धन की बचत होगी। शिपिंग मंत्रालय इस नेटवर्क के अधिक इस्तेमाल के लिए 36 और जहाज खरीदने की प्रक्रिया में है। दोनों देशों के बीच इस करार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 के बांग्लादेश दौरे में हस्ताक्षर किया गया था।
विज्ञापन