फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   first british youth joins isis Jack Letts,

जिहादी जॉन के बाद सामने आया ‘जिहादी जैक’

Fri, 29 Jan 2016 01:49 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
first british youth joins isis Jack Letts,
ब्रिटिश नागरिक जैक लेट्स दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हो गया है। 20 वर्षीय जैक लेट्स आतंकी संगठन में शामिल होने वाला पहला श्वेत ब्रिटिश युवक है।
विज्ञापन


इस ब्रिटिश श्वेत आतंकी को ‘जिहादी जैक’ करार दिया जा रहा है। धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने के बाद 18 साल की उम्र में जिहादी जैक अपने मां-बाप को कुवैत में अरबी पढ़ने जाने की बात कहकर सीरिया चला गया था।
विज्ञापन


उसने अब अपना नाम इब्राहिम रख लिया है। माना जा रहा है कि वह सीरिया के रक्का में रह रहा है। जैक पढ़ने-लिखने में अच्छा होने के साथ ही एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से कबूली थी बूात

first british youth joins isis Jack Letts,

उसने सितंबर 2014 में आईएस में शामिल होने की बात अपने मां-बाप से कबूली थी। माना जा रहा है कि सीरिया पहुंचने के तुरंत बाद जिहादी जैक ने इराक के फालुजा शहर की एक औरत से शादी भी कर ली।

एक पारिवारिक सूत्र के हवाले से द संडे टाइम्स ने बताया कि जिहादी जैक के मां-बाप ऑक्सफोर्ड में रहते हैं, उन्होंने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार किया है।

जब उसके मां-बाप को बताया गया कि उनका बेटा सीरिया में जाकर आईएस में शामिल हो गया है, तो उन्होंने उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता जताई।

आतंकी जैक के किसान पिता जॉन ने कहा कि वह सिर्फ यह चाहते हैं कि उनका बेटा घर वापस लौट आए। जिहादी जैक की मां सैली किताबों की संपादिका रह चुकी हैं। (फोटो साभार- DailyMail)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed