इस देश में पहली बार लगा है एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में देश का पहला एटीएम लगा है।
सोमालिया के लोगों में एटीएम यानी ऑटोमेटेड टेलर मशीन को लेकर भारी उत्सुकता है क्योंकि कई लोग पहली बार एटीएम का इस्तेमाल करने वाले हैं।
सलाम सोमाली बैंक ने एक महंगे होटल में यह एटीएम लगाया है। बीबीसी संवाददाता मोहम्मद मौलिमू के मुताबिक एटीएम से केवल अमेरिकी डॉलर ही निकाले जा सकते हैं।
सोमालिया का बैंकिंग सेक्टर अविकसित है। यहां के बहुत से लोग विदेश से आने वाले पैसे पर निर्भर हैं।
कबीलों और धर्म आधारित लडाकू गुटों के बीच पिछले करीब दो दशकों से जारी हिंसा से सोमालिया का विकास रुका हुआ है।
विदेशी खाते से ही निकलेंगे पैसे
सोमालिया की मुद्रा शिलिंग अब अर्थहीन हो चुकी है और बहुत से व्यापारी विदेशी डॉलर में लेनदेन करते हैं।
इस एटीएम से लोग वीजा, मास्टर कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसे कार्ड का उपयोग कर केवल विदेशी खातों से ही पैसे निकाल सकेंगे।
सलाम सोमाली बैंक के प्रवक्ता सईद अबू बकर ने बीबीसी से कहा, ''एटीएम से लोग केवल अमेरिकी डॉलर ही निकाल सकते हैं। हम भविष्य में इसमें अन्य मुद्राओं को भी जोडेंगे। बैंक मोगादिशु में और एटीएम लगाने की योजना बना रहा है।''
पैसे निकालने के लिए लाइन में खडे ब्रिटेन से आए हसन ने कहा, ''मैं जितनी योजना बनाकर आया था, उससे अधिक समय से मोगादिशु में रह रहा हूं। इसलिए मैं पैसे निकालने चला आया। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे अपनी किस्मत पर विश्वास ही नहीं हुआ।''